टिहरी गढ़वाल , PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड विकास प्रवर्तक सम्मान समारोह का आयोजन सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में किया गया, जिसमें महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और माता मंगला ने पिछले कई दशकों से उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया.
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और हंस फाउंडेशन के संस्थापक माता मंगला और भोले महाराज ने उत्तराखंड विकास प्रवर्तक सम्मान सम्मान में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को सम्मानित किया। इस मौके पर भगत सिंह कोश्यारी और माता मंगला ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए निस्वार्थ भाव से काम करने वाले लोगों को बधाई दी.
टिहरी गढ़वाल में उत्कृष्ट कार्य करने हेतू सुभाष रमोला सहकारी कॉपरेटिव बैंक के निदेशक को हंस फाउंडेशन के माध्यम से माता मंगला देवी और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने सम्मानित किया गया । नागटिब्बा धाम को पर्यटन और धार्मिक स्थल देश-विदेश तक विकसित और सहकरियता से पशुपालन,किसानों के लिए आर्थिक सहायता और स्वरोजगार बढ़ाने और बैंक को NPA से उभारने के लिए दिया गया।नागटिब्बा धाम में आपके द्वारा किये गए प्रयास आज अनेकों क्षेत्रीय सपरिवारों को रोजगार प्रदान कर रहा है साथ ही सहकारी बैंक के माध्यम से आपने अनेकों परिवारों व युवाओं को बिना ब्याज के ऋण देकर रोजगार देने के नए नए अवसर प्रदान किये।

