चमोली , PAHAAD NEWS TEAM
नए साल के पहले दिन चमोली जिले के गैरसैंण प्रखंड में उत्तराखंड रोडवेज की बस खाई में गिर गई. लेकिन गनीमत रही कि बस पेड़ में फंस गई और यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए। इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार उत्तराखंड रोडवेज की बस देहरादून से चमोली जिले के नागचूलाखाल जा रही थी. कुणखेत के बीच रास्ते में सड़क पुस्ता ढहने से चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरी ।
इस दौरान बस एक पेड़ से अटक गई । हादसे के दौरान बस में पांच लोग सवार थे, जिनमें से तीन घायल हो गए। क्षेत्र में संचार सेवा नहीं होने के कारण घायलों को यहां इलाज की सुविधा नहीं मिल पाई। ऐसे में वाहन सवार लोग अपनी-अपनी व्यवस्था से अपने गंतव्य को जा चुके हैं. दुर्घटना में वाहन चालक कालीचरण पुत्र बुद्दीराम निवासी सिमखोली पोखरी चमोली व सहचालक मनमोहन पुत्र वीरेंद्र निवासी कुणजुखाल सतपुली पौड़ी भी दुर्घटना में चोटिल हुए थे .
एसएचओ गैरसैंण सुभाष जखमोला ने बताया कि वाहन में सवार यात्रियों के चोटिल होने के चलते वे अपनी व्यवस्था से घर चले गये हैं. उधर, कुणखेत के पूर्व प्रधान आनंद सिंह व बहादुर सिंह ने सड़क की स्थिति और खराब संचार व्यवस्था पर नाराजगी जताई है.

