पौड़ी , PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड के लिए सीमा से दुखद खबर आई है. पौड़ी के लाल देश की सेवा करते हुए सीमा पर शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल प्रखंड के ग्राम लंगूरी निवासी अनिल चौहान ने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लड़ते हुए देश के लिए अपना बलिदान दे दिया. आठवीं गढ़वाल राइफल्स में तैनात ग्राम लंगूरी निवासी अनिल चौहान (28) के बलिदान की सूचना मिलते ही माता-पिता बेहोश हो गए. छोटे बेटे की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिल को गुरुवार तड़के कश्मीर के राजौरी के मंडर सेक्टर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान गोली लग गई थी. जिसके बाद उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अनिल सिविलियन परिवार से हैं। उनके पिता भी सेना से सेवानिवृत्त हैं और बड़े भाई सुनील चौहान भी सेना में तैनात हैं। उनके परिवार में उनके माता-पिता, बड़े भाई और भाभी हैं। बता दें कि अनिल ने अपनी इंटरमीडिएट राइंका कीर्तिखाल से की थी। बीस साल की उम्र में, वह सेना में शामिल हो गया था।
आपको बता दें कि अनिल पिछले साल राष्ट्रीय राइफल्स में तीन साल की सेवा के बाद आठवीं गढ़वाल राइफल्स में लौटे थे। अब 28 साल की छोटी सी उम्र में ही उन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उनके घर में अब उनके माता-पिता उनकी शादी को संजो रहे थे। लेकिन शादी समारोह होने से पहले ही उन्होंने अपनी मातृभूमि का बलिदान कर दिया। जवान की शहादत की खबर से राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है.

