हरिद्वार, PAHAAD NEWS TEAM
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू आज हरिद्वार में तीर्थनगरी दौरे पर हैं. इस अवसर पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में दक्षिण एशियाई देश शांति और सुलह संस्थान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बोलते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि इस संस्थान की स्थापना का उद्देश्य दक्षिण एशियाई देशों के बीच आपसी सद्भाव, समन्वय और बेहतर संबंध बनाए रखना है।
उपराष्ट्रपति सुबह करीब साढ़े नौ बजे विशेष विमान से जौलीग्रांट हवाईअड्डे पहुंचे। यहां पहुंचने पर राज्यपाल और कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके बाद वह सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।
उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने देहरादून रायवाला स्थिति देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की . साथ ही गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में दक्षिण एशियाई देश शांति एवं सुलह संस्थान का उद्घाटन किया। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे कई कार्यक्रमों का अवलोकन किया। उपराष्ट्रपति सुबह करीब साढ़े दस बजे गायत्री तीर्थ शांतिकुंज पहुंचे और करीब तीन से चार घंटे रुकने के बाद रवाना होंगे.

