हरिद्वार , PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए हरिद्वार जिले में नामांकन दाखिल करने के बाद प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर प्रचार अभियान शुरू कर दिया है. इस बार प्रत्याशी जनता को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हरिद्वार सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी और ज्वालापुर सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठौर अपने-अपने अंदाज में जनता के बीच पहुंच रहे हैं.
जिम में दिखे सतपाल ब्रह्मचारी: हरिद्वार सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी युवाओं को आकर्षित करने के लिए प्रचार के दौरान अचानक एक जिम पहुंच गए. यहां उन्होंने युवाओं के साथ जमकर एक्सरसाइज की। इस दौरान उन्होंने युवाओं को बताया कि फिट रहना कितना जरूरी है।
भैंस गाड़ी की सवारी: हरिद्वार की ज्वालापुर सीट से बीजेपी के प्रत्याशी सुरेश राठौर दूसरी बार किस्मत आजमा रहे हैं. नामांकन के बाद सुरेश राठौर ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है. बीते दिन सुरेश राठौर ने बेगमपुर गांव में भैंस गाड़ी पर सवार होकर वोट मांगा. इस दौरान उन्होंने बेगमपुर की जनता से कई वादे भी किए.

