श्रीनगर, PAHAAD NEWS TEAM

कश्मीर में तैनात 30 आरआर गढ़वाल राइफल के एक जवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में जवान श्रीनगर कोतवाली में उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगा रहा है. वीडियो में जवान बदसलूकी की बात कर रहा है. मामले में पुलिस ने अपनी तरफ से जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि पुलिस को विक्रम भंडारी नाम के युवक की शिकायत मिली थी कि एक युवक सड़क पर हंगामा कर रहा है. जिस पर पुलिस उस युवक को कोतवाली लेकर आई। मामले की जानकारी युवक के परिजनों को भी दी गई। जिस पर युवक की मां और फौजी भाई श्रीनगर कोतवाली पहुंचे ।

सीओ श्रीनगर श्यामदत्त नौटियाल ने बताया कि नशे में धुत युवक के फौजी भाई ने कोतवाली में हंगामा किया था. जिस पर युवक ने पुलिस को लिखित माफी भी दी। अब युवक का फौजी भाई वीडियो सोशल मीडिया पर डाल रहा है. ऐसे में अब पुलिस इस मामले में अपने स्तर से कार्रवाई कर रही है.