विकासनगर , PAHAAD NEWS TEAM
देहरादून जिले के विकासनगर के कालसी हरिपुर में आयकर विभाग की टीम और पुलिस ने संयुक्त रूप से सत्य साईं ट्रेडर्स पर छापेमारी की है. इनकम टैक्स की छापेमारी से स्थानीय दुकानदारों में हड़कंप मच गया है. आयकर अधिकारी कार्यालय के दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।
दरअसल, लक्ष्मी चंद हरिपुर स्थित सत्य साईं ट्रेडर्स की मालिक हैं। लक्ष्मी चंद के हरिपुर में पेट्रोल पंप, आटा चक्की और कई राशन के गोदाम हैं. इन सभी जगहों पर दो दर्जन से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। लक्ष्मी चंद लगभग 30 वर्षों से हरिपुर में किराने के सामान का थोक कारोबार कर रही हैं। यहां से जौनसार बावर और हिमाचल के लिए माल की आपूर्ति की जाती है।

