विकासनगर , PAHAAD NEWS TEAM

चकराता से विकासनगर की ओर आ रहा एक यात्री वाहन बायला गांव के पास गहरी खाई में जा गिरा . इस दर्दनाक हादसे में वाहन में सवार 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ व पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है.

जानकारी के अनुसार चकराता के बायला गांव से विकासनगर की ओर जा रहा एक यात्री वाहन सुबह करीब 10 बजे बायला-पिंगुवा मार्ग पर गांव से आगे बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गया. वाहन में करीब 19 लोग सवार थे, जिनमें से 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। ग्रामीण रेस्क्यू में जुट गए हैं। दुर्घटनास्थल अत्यंत दुर्गम क्षेत्र होने से रेस्क्यू टीम को पहुंचने में समय लग रहा है। उधर, सड़क हादसे की सूचना के बाद नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह उस ओर रवाना हुए हैं।

विकासनगर एसओ प्रदीप बिष्ट ने PAHAAD NEWS से बात करते हुए बताया कि यह हादसा त्यूणी रोड पर हुआ है. विकासनगर से घटनास्थल की दूरी करीब 55 किलोमीटर है। रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता के बुल्हाड़-बायला मार्ग पर हुए वाहन दुर्घटना  पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करते हुए घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि घायलों के उपचार में कोताही बर्दास्त नहीं कि जाएगी।

मरने वालों में
1. कु. ईशा चौहान D/O गजेंद्र सिंह, उम्र-18 वर्ष, निवासी- गांव बायला, तहसील- चकराता
2.रेखा चौहान W/O मातबर सिंह, उम्र-30 वर्ष, निवासी- गांव बायला, तहसील- चकराता
3. कु. तानिया D/O मातबर सिंह, उम्र-11 माह, निवासी- गांव बायला, तहसील- चकराता
4. मातबर सिंह S/O भगत सिंह, उम्र-48 वर्ष, निवासी- गांव बायला, तहसील- चकराता
5. कु. काजल D/O जगतू सिंह, उम्र-15 वर्ष, निवासी- गांव बायला, तहसील- चकराता
6. जयपाल S/O भाव सिंह, उम्र- 40 वर्ष, निवासी- गांव बायला, तहसील- चकराता
7. साधूराम S/O गुलाब सिंह, उम्र- 60 वर्ष, निवासी- गांव बायला, तहसील- चकराता
8. कु. अंजली D/O जयपाल सिंह, उम्र-13 वर्ष, निवासी- गांव बायला, तहसील- चकराता
9. दान सिंह S/O रतू सिंह, उम्र- 60 वर्ष, निवासी- गांव बायला, तहसील- चकराता
10. रतन सिंह S/O रतीराम उम्र- 50 वर्ष, निवासी- गांव बायला, तहसील- चकराता
11. नरेंद्र सिंह S/O भाव सिंह, उम्र-35 वर्ष, निवासी- गांव बायला, तहसील- चकराता
12. जीतू राम S/O फेतिमा, उम्र- 34 वर्ष, निवासी- गांव भलेया, तहसील- चकराता
13 हरिराम S/O देवीराम, उम्र- 52 वर्ष, निवासी- गांव खडकांह, तहसील- शिलाई, जिला- सिरमौर (हिमाचल प्रदेश)

घायलों के नाम

1. रीतिक S/O इंद्र सिंह, उम्र- 6 वर्ष, निवासी- गांव बायला, तहसील- चकराता
2. गजेंद्र तोमर S/O दल सिंह, उम्र- 29 वर्ष, निवासी- गांव पिंगुवा, तहसील- चकराता