प्रतापनगर , PAHAAD NEWS TEAM
प्रतापनगर के जननेता पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी जी ने दिनांक 19 अक्टूबर को ब्लॉक यूनिट प्रतापनगर के पट्टी उपलि रमोली के गांवों में घर घर जनसंपर्क शुरू किया।
प्रथम दिन ग्राम सदड़ गांव, पोखरी, मुख़ेम में किए गए जनसंपर्क में लोगों की समस्याओं से अवगत हुए साथ ही आगामी चुनाव के लिए कांग्रेस के समर्थन में सहयोग और आशीर्वाद मांगा। समस्याओं से अवगत होते हुए जनता द्वारा बीजेपी सरकार में सेम नागराजा धाम की अनदेखी, मंहगाई , बेरोजगारी, रोजगार के साधन उपलबध ना करवाने का आरोप लगाया गया।
पूर्व विधायक ने कहा कि सेम नागराजा प्रसिद्ध धाम श्रद्धा आस्था केंद्र के साथ पर्यटन की दृष्टि से अपार संभावनाओं वाला सुरम्य स्थल है जो कि उत्तर द्वारिका के नाम से प्रसिद्ध नाग तीर्थ है जहां पर काल सर्प योग शांति की विधिवत पूजा होती है। यहां पर कांग्रेस की पिछली सरकार द्वारा पर्यटन के कार्य किए गए, गेस्ट हाउस बनवाया गया, तलबला सेम में जलाशय निर्मित किया गया, जड़ी-बूटी शोध संस्थान स्वीकृत करवाया गया लेकिन बीजेपी सरकार ने अवशेष धनराशि स्वीकृत नहीं हुई,बीजेपी द्वारा सिर्फ बोर्ड टांगा गया जो कि सरासर ग़लत है। बीजेपी के शासन काल में झूठों और जुमलों का जो पुलिंदा बांधा गया था उसे जनता पहचान चुकी है। यहां पर सेम नागराजा धाम के मुख्य द्वार से लेकर मन्दिर स्थल तक कैनोपी लगाई जानी चाहिए।
भ्रमण कार्यक्रम में पूर्व विधायक संग ब्लॉक अध्यक्ष सबल सिंह राणा, न्याय पंचायत अध्यक्ष रेवत सिंह रावत, न्याय पंचायत अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान, युद्धवीर सिंह अस्वाल, विजय पोखरियाल, जयपाल चौहान, प्रदीप मटियाल, सोनू शाह, धनपाल सिंह राणा, जगदीश सिंह नेगी, शूरवीर सिंह असवाल, धर्म सिंह कैंतुरा, धनपाल सिंह कैंतुरा, रविन्द्र थपलियाल, खेम सिंह रावत, कुंवर सिंह, यशपाल सिंह, हेमराज सिंह, जसवीर कंडियाल, नत्थी सिंह राणा, राम भरोशी राणा, सुक्का सिंह, कपूर सिंह राणा, कुंवर सिंह, राकेश कंडियाल, नरेंद्र चमोली, मनोज रावत, मनीष कुकरेती, विवेक गुसाईं, प्रमोद नेगी आदि लोग मौजूद थे

