देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM

धर्मपुर विधानसभा विधायक व भाजपा प्रत्याशी विनोद चमोली ने देहरादून में जनसभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए चमोली ने कहा कि भाजपा सरकार ही आम जनता के हितों की रक्षा कर सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने क्षेत्र में जो काम किया है वह कांग्रेस सरकार में नहीं हुआ और न ही किया जाएगा. उन्होंने कहा कि मेरे काम और ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए बीजेपी ने मुझे दो बार मेयर का टिकट दिया और अब फिर विधायक का. यह सब आपके आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा लोगों के बीच रहा हूं और जनता की सेवा करना मेरा कर्तव्य है.

जनसभा के बाद विनोद चमोली ने धर्मपुर विधानसभा में घर-घर जाकर संपर्क किया और अपने पक्ष में मतदान करने को कहा. जनसंपर्क के दौरान लोगों ने चमोली को आश्वासन दिया कि इस बार भी हमें धर्मपुर विधानसभा से चमोली विधायक चाहिए, जो लोगों के सुख-दुख में हमेशा खड़ा रहता है .