बागेश्वर, PAHAAD NEWS TEAM

बागेश्वर जिले को पूरे राज्य में एक अलग पहचान ताइक्वांडो खेल ने दिलाई है. इसी क्रम में अंडर 46 किग्रा वर्ग में विशाखा साह ने कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में आयोजित सीनियर वर्ग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है. इससे पहले वह कई प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखा चुकी हैं, खेल से जुड़े लोगों ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है. वहीं उनके घर पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.

विशाखा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की ओर से ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित ताइक्वांडो खेलने के लिए कुरुक्षेत्र गई हैं। यहां विशाखा ने अंडर 46 भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। इससे पहले विशाखा ने नेशनल में तीन स्वर्ण, एक कांस्य और एक रजत पदक जीता है। ताइक्वांडो के कोच कमलेश तिवारी ने बताया कि यह प्रतियोगिता 27 मार्च से 31 मार्च तक खेली जा रही है.

इसमें भाग लेने के लिए बागेश्वर के अन्य खिलाड़ी भी गए हैं। उनकी प्रतियोगिता एक-दो दिन में होगी। अन्य खिलाड़ियों से भी पदक की उम्मीद है। तिवारी ने बताया कि विशाखा ने अपनी मेहनत और लगन से अपने खेल में सुधार किया है. उन्हें पूर्व में तीलू रौतेली पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।