देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड में बदलते मौसम के साथ ही ठंड का प्रकोप भी बढ़ने लगा है. जिलों में सुबह-शाम शीत लहर जारी है। जिससे पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लोगों को सुबह-शाम ठंड लग रही है. ठंड बढ़ने से पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य में मौसम साफ रहेगा। आज उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में बढ़ती ठंड के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है.

उधर, मौसम विभाग के अनुसार राजधानी देहरादून में आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही सुबह कोहरे की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

वहीं अगर मसूरी की बात करें तो आज अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

इन जगहों का यह रहेगा तापमान-

आज उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में बढ़ती ठंड के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है.