देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM

दून अस्पताल में कोरोना के मामले घटने के साथ ही व्यवस्थाएं बहाल होने लगी हैं. यहां मंगलवार से सामान्य परिचालन शुरू हो गया है। इसके अलावा ओपीडी के जरिए सामान्य मरीजों का प्रवेश शुरू कर दिया गया है।

दून अस्पताल को कोविड डेडिकेटेड अस्पताल बनाने के कारण यहां दो माह से कोरोना की तीसरी लहर के चलते ऑपरेशन बंद थे । करीब डेढ़ महीने पहले आईपीडी भी बंद कर दी थी और ओपीडी भी सीमित थी। डिप्टी एमएस डा. एनएस खत्री ने बताया कि सर्जरी, हड्डी रोग, नेत्र रोग, ईएनटी, एनेस्थीसिया विभाग में ऑपरेशन शुरू हो गए है. इसके अलावा सामान्य ओपीडी से भर्ती शुरू हो गई है। कोई परेशानी न हो इसके लिए मरीजों को अलर्ट कर दिया गया है।

मंगलवार से सामान्य परिचालन शुरू हो गया है। इसके अलावा ओपीडी के जरिए सामान्य मरीजों का प्रवेश शुरू कर दिया गया है। डिप्टी एमएस डा. एनएस खत्री ने बताया कि सर्जरी, हड्डी रोग, नेत्र रोग, ईएनटी, एनेस्थीसिया विभाग में ऑपरेशन शुरू हो गए है. इसके अलावा सामान्य ओपीडी से भर्ती शुरू हो गई है। कोई परेशानी न हो इसके लिए मरीजों को अलर्ट कर दिया गया है।