देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड के सिविल सेवा अधिकारियों की पत्नियों द्वारा संचालित सामाजिक संस्था ‘संजीवनी’ द्वारा सीएसआई केंद्र में विशेष मेले का आयोजन किया गया. जिसका उद्देश्य उत्तराखंड के हस्तशिल्प कलाकारों और छोटे उद्यमियों द्वारा बनाए गए सुंदर उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही मेले से होने वाली आय का उपयोग उत्तराखंड के कोविड प्रभावित और अन्य जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए किया जाना है.

आपको बता दें कि राज्य के सिविल सेवा अधिकारियों की पत्नियों का यह संगठन हमेशा से समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करता रहा है. कोरोना काल में भी जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य इसी संस्था द्वारा किया जाता था।

इस अवसर पर मौजूद उत्तराखंड के मुख्य सचिव एसएस संधू की पत्नी और संजीवनी संस्था के अध्यक्ष हरलीन संधू ने कहा कि राज्य के हस्तशिल्प कलाकार और छोटे उद्योग भी कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. ऐसे में अब त्योहारी सीजन शुरू हो गया है और दिवाली का त्योहार भी नजदीक है इसलिए इस मौके पर इस खास मेले का आयोजन किया गया है. ताकि भारी आर्थिक नुकसान से गुजरे इन हस्तशिल्प कलाकारों और छोटे उद्यमियों को फिर से नुकसान से उबरने का मौका मिल सके.