मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

करवा चौथ पर मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर महिलाओं ने एक दूसरे को मेहंदी लगाकर करवा चौथ की खुशियां मनाईं और जमकर डांस किया.

कोरोना काल के बाद यह पहला मौका है, जब इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं किसी त्योहार को मनाने के लिए शामिल हुईं। महिलाओं ने कहा कि वे बहुत खुश हैं। हर कोई करवा चौथ का त्योहार मनाने की तैयारी में है। ऐसे में मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने हमें एक मंच दिया है. महोत्सव को लेकर एसोसिएशन की ओर से खास इंतजाम किए गए थे।

मेहंदी प्रतियोगिता में महिलाओं ने भाग लिया। साथ ही सेल्फी प्वॉइंट पर फोटो भी खिंचवाये । कार्यक्रम में और भी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. करवा चौथ का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के बीच महिलाओं ने जमकर डांस किया और उत्सव का लुत्फ उठाया।

इस अवसर पर लकी ड्रा का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल और महासचिव जगजीत कुकरेजा ने महिलाओं को करवा चौथ की बधाई दी.