देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड पत्रकार संघ 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक सेमिनार का आयोजन करेगा। सेमिनार में ही उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा।
यह जानकारी उत्तराखंड पत्रकार संघ के प्रदेश महासचिव हरीश जोशी ने दी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को प्रेस क्लब देहरादून में उत्तराखंड पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में 8 मार्च को महिला दिवस पर संगोष्ठी आयोजित करने और प्रदेश में लंबे समय से पत्रकारिता कर रही महिला पत्रकारों को सम्मानित करने के संबंध में संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के बीच विस्तृत चर्चा हुई. बैठक में निर्णय लिया गया है कि 8 मार्च को संघ वरिष्ठ महिला पत्रकारों को सम्मानित करेगा और संगोष्ठी में वर्तमान परिस्थितियों में समाज में महिलाओं के योगदान पर भी चर्चा की जाएगी. बैठक में संघ के संरक्षक एवं प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष नवीन थलेड$ी, यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष ध्यानी, प्रदेश महामंत्री हरीश जोशी, संगठन मंत्री विनोद पुंडीर, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनमीत रावत, प्रदेश सचिव सुशील रावत, प्रदेश प्रचार मंत्री शूरवीर सिंह भंडारी, गढ$वाल मंडल प्रभारी संजय किमोठी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तिलजराज सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

