हरिद्वार , PAHAAD NEWS TEAM

कनखल थाना क्षेत्र में टप्पेबाजी का मामला सामने आया है. इधर, गहने चमकाने के नाम पर महिला के जेवरात को लेकर दो लोग फुर्र हो गए थे । महिला ने दोनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी।

पुलिस के मुताबिक दो युवक कनखल संन्यास मार्ग निवासी आनंद शर्मा के घर पहुंचे थे. उसने आनंद शर्मा की पत्नी प्रेमलता से कहा कि वह सोने-चांदी के जेवर पॉलिश करता है। प्रेमलता भी उनकी बातों में आई और उन्हें सोने के दो कंगन और पॉलिश करने के लिए एक अंगूठी दे दी।

वहीं दोनों आरोपियों ने पॉलिश कर प्रेमलता को एक पोटली थमाई और वहां से निकल गए. प्रेमलता ने पोटली खोलकर देखा तो उसमें जेवर नहीं थे। जिसके बाद प्रेमलता ने कनखल थाने में शिकायत की। वहीं, पुलिस आरोपी की पहचान के लिए इलाके में लगे सीटीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.

महिला ने दोनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी।प्रेमलता से कहा कि वह सोने-चांदी के जेवर पॉलिश करता है। प्रेमलता भी उनकी बातों में आई और उन्हें सोने के दो कंगन और पॉलिश करने के लिए एक अंगूठी दे दी।वहीं, पुलिस आरोपी की पहचान के लिए इलाके में लगे सीटीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.