हरिद्वार : प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी ने ओबीसी के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के पदाधिकारियों के नाम तय करने में पार्टी नेताओं को खासी मशक्कत करनी पड़ी है।
भारतीय जनता पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद भारतीय जनता पार्टी वह भी ओबीसी के प्रदेश पदाधिकारियों की निम्न प्रकार घोषणा की जाती है।
हरिद्वार में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी किरण चौधरी को , टिहरी गढ़वाल में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी राजेश नौटियाल को , चंपावत मैं प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी गोविंद वर्मा को, नैनीताल में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी कंचन कश्यप को, उधम सिंह नगर में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी उपेंद्र चौधरी को दी गई है।
उधम सिंह नगर में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी नेत्रपाल मौर्य , हरिद्वार में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी महेंद्र धीमान को दी गई है।

उधम सिंह नगर में प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी कुलदीप गंगवार , उत्तरकाशी में चंडी प्रसाद बेलवाल , देहरादून में विशाल क्षेत्रीय , पौड़ी गढ़वाल में भरत लाल, हरिद्वार में मुनेश पाल , उधम सिंह नगर में कमलेश कुमार को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है.
देहरादून में प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी राकेश कंम्बोज को दी गई है।
हरिद्वार में सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी जयध्वज सैनी को दी गई है।
उधम सिंह नगर में प्रदेश मीडिया प्रभारी जितेंद्र वर्मा को बनाया गया है।
देहरादून महानगर मैं प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक विश्वकर्मा , देहरादून ग्रामीण में सबल सेहरावत , हरिद्वार में कविंद्र सैनी को बनाया गया है।
ऋषिकेश में प्रदेश कार्यालय प्रभारी सत्यपाल सैनी को बनाया गया है।
रुड़की में सह कार्यालय प्रभारी मुकेश रोड को बनाया गया है।

