रुद्रप्रयाग , PAHAAD NEWS TEAM

जखोली तहसील निवासी आशीष थपलियाल पर ‘होनहार बिरवान के होत चीकने पात’ की कहावत सटीक बैठती है. आशीष थपलियाल ने आल्टो यूनिवर्सिटी हेलसिंकी फिनलैंड से रेडियो कम्युनिकेशन कर कंप्यूटर साइंस में एमएस डिग्री कर जिले और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बचपन से ही होनहार रहे आशीष थपलियाल ने विदेश में सेवा के दौरान यह उपलब्धि हासिल की है।

रुद्रप्रयाग जिले के जखोली विकासखंड के सिलगढ़ क्षेत्र के कंडाली गांव के निवासी आशीष थपलियाल ने प्रारंभिक शिक्षा राइंका माजरी ग्रांट देहरादून स्कूल से हुई . यहां उनके पिता उमाशंकर थपलियाल प्रिंसिपल थे, जो अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इसके बाद आशीष ने 10वीं मार्शल स्कूल किया और 12वीं की शिक्षा कैम्ब्रिज हॉल स्कूल से देहरादून से की. इसके बाद बीएससी प्रथम हंसराज कॉलेज दिल्ली से की .

आशीष थपलियाल ने बी.टेक करने के बाद नोकिया सीमेंस कम्युनिकेशन बैंगलोर में इंजीनियर के रूप में अपनी नौकरी शुरू की। वर्ष 2014 में, उन्हें हेलसिंकी फिनलैंड में नोकिया मुख्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया, जो एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है।

अपनी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से आशीष ने नोकिया में अपनी पहचान बनाई। वर्ष 2016 में, उन्होंने ऑल्टो विश्वविद्यालय से मास्टर इन कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की। आशीष वर्तमान में प्रोडक्ट प्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं। आशीष ने विश्वविद्यालय से ऑल्टो से ही नोकिया में काम करते हुए मास्टर इनडीयूलन मैनेजमेंट इन मेजर स्ट्रेजी एंड माइनर इंटरनेशनल बिजनेस में अपर मास्टर्स ऑनर्स सहित पूरी की।

उन्हें फिनलैंड के पूर्व प्रधान मंत्री अस्को आलो ने भी पढ़ाया है। आशीष की पत्नी श्रीमती नेहा जोशी थपलियाल भी बी.टेक हैं। दुनिया की मशहूर रोमिंग एंटरटेनमेंट कंपनी एंग्री बर्ड में सीनियर प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी मां एक गृहिणी हैं। आशीष की इस उपलब्धि पर रुद्रप्रयाग जिले के जनप्रतिनिधियों ने भी खुशी जाहिर की है.