कोटद्वार , PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान 14 फरवरी को होना है. इससे पहले चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के लिए पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान शुरू हो चुका है. इसी कड़ी में पौड़ी कलेक्ट्रेट में चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया. वहीं, चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी अगले तीन दिनों तक मतदान कर सकेंगे.
पौड़ी जिला निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने मतदान स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि जिला कार्यालय में तैनात कर्मचारियों ने अपने-अपने विधानसभावार पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया है. जिसमें उन्होंने चुनाव ड्यूटी आदेश और पहचान पत्र से मतदान किया।
नोडल अधिकारी अमरेंद्र चौधरी ने बताया कि अन्य जिलों से आने वाले कर्मियों के लिए पोस्टल बैलेट को जांच केंद्र में रखा गया है. जबकि, पौड़ी जिले के कर्मचारियों को लिफाफे में पहचान पत्र के साथ फॉर्म 12 भरना और जमा करना अनिवार्य है। वहीं, कर्मचारी 3 और 4 फरवरी को विधानसभावार सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक पोस्टल बैलेट से वोट कर सकते हैं.

