मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
मसूरी नगर पालिका अध्यक्षअनुज गुप्ता ने 18 से 44 वर्ष की उम्र के युवाओं के लिए टीकाकरण प्रक्रिया पर आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पंजीकरण के कारण मसूरी के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि जब तक मसूरी के सभी नागरिकों का टीकाकरण नहीं हो जाता, वे टीकाकरण नहीं करेंगे।
मसूरी नगर पालिका अध्यक्षअनुज गुप्ता ने कहा कि मसूरी में एमपीजी कॉलेज में 18 से अधिक का सिर्फ एक टीकाकरण केंद्र बनाया गया है. लेकिन ऑनलाइन पंजीकरण के कारण इसके निवासियों को उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है. जबकि मसूरी के लोगों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए. इसके लिए वह प्रशासन के अधिकारियों और जिलाधिकारी से मांग करेंगे कि 18 प्लस टीकाकरण में मसूरी को प्राथमिकता दी जाए. यह भी मांग की जाएगी कि आधार कार्ड, पिन कोड या राशन कार्ड के आधार पर टीकाकरण किया जाए। सभी वार्डों में टीकाकरण केंद्र खोले जाएं।
उन्होंने कहा कि मसूरी के लोगों को ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट की बुकिंग का लाभ नहीं मिल रहा है. इससे बाहर के लोगों को ही फायदा मिल रहा है। इसलिए मसूरी के लिए अलग से व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों से कोरोना फैलने का खतरा है.
मसूरी नगर पालिका अध्यक्षअनुज गुप्ता ने कहा कि जो लोग ऑनलाइन स्लॉट बुक कर रहे हैं और किसी कारण से नहीं आ रहे हैं, तो जो डोज हर रोज बच रही है, वो मसूरी के लोगों को लगाई जाए जिनका रजिस्ट्रेशन किया हुआ है . ताकि यह बेकार न जाए और स्लॉट भी पूरा हो जाए।
पार्षद गीता कुमाई ने कहा कि नगर पालिका लगातार कोरोना संक्रमण में जनसेवा के लिए कार्य कर रही है. जिसके तहत राशन वितरण से लेकर एंबुलेंस तक की सेवा प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के कार्यों की गिनती नहीं हो रही है, जबकि नगर पालिका के सफाई कर्मचारी घर-घर जाकर कूड़ा उठाकर शहर की लगातार सफाई कर रहे हैं. वहीं नगर पालिका के सफाई कर्मी शहर समेत मोहल्ले में जाकर सेनेटाइजेशन के साथ ही फॉगिंग का काम भी कर रहे हैं, ताकि कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके.

