देहरादून , पहाड़ समाचार टीम
राज्य में विधानसभा चुनाव 6 महीने बाद होने हैं, लेकिन अब से बीजेपी ने पार्टी के उत्तराखंड दौरे के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की लिस्ट बनानी शुरू कर दी है. इस दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उत्तराखंड पहुंचने वाले हैं.
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है. इसी कड़ी में बीजेपी ने उत्तराखंड में राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के दौरे तय करने शुरू कर दिए हैं. इसकी शुरुआत उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों से होगी। दरअसल, 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य की जनता को संबोधित करते नजर आएंगे.
यह पहला मौका होगा जब देश के प्रधानमंत्री राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखंड में लोगों को संबोधित करने आ रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलमार्ग, ऑल वेदर रोड, कुमाऊं-गढ़वाल रेल लाइन सहित तमाम योजनाओं पर भी बातचीत करेंगे . उम्मीद है कि इस दौरान प्रधानमंत्री राज्य को कोई बड़ा तोहफा भी दे सकते हैं।
इसकी शुरुआत उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों से होगी। दरअसल, 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य की जनता को संबोधित करते नजर आएंगे.

