देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

कोरोना कर्फ्यू के दौरान बेवजह आवाजाही करने वाले वाहन चालकों और व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है. देहरादून पुलिस ने 24 मार्च से बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है।

बता दें कि देहरादून पुलिस की ओर से इस अभियान के तहत नगर क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गयी. इस दौरान अब तक पुलिस द्वारा 90 लाख रुपये से अधिक के चालान काटे जा चुके हैं.

एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत द्वारा जनपद देहरादून में कोविड गाइडलाइन के मद्देनजर मास्क और सोशल-डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था . जिसके तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में कोविड दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने का अभियान चलाया गया. जिसमें पुलिस अब तक 90 लाख रुपये से अधिक का चालान कर चुकी है. आपको बता दें कि देहरादून के के थाना क्लेमनटाउन, पटेलनगर, नेहरू कॉलोनी, रायपुर, डालनवाला, बसंत विहार, नगर कोतवाली, कैंट और प्रेमनगर में सबसे ज्यादा चेकिंग अभियान चलाए गए।

एसपी सिटी सरिता डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा 24 मार्च से सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क न पहनने पर कार्रवाई करने का अभियान चलाया गया था. जिसके तहत देहरादून में अभियान के तहत अब तक शहर क्षेत्र में बिना मास्क के घूमने वालों से 20 हजार लोगों का चालान किया जा चुका है. जबकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर 70 हजार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.