देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

अब सवाल यही उठ रहा है कि उत्तराखंड का नया सीएम कौन होगा? नए सीएम की दौड़ में पांच नाम सबसे आगे हैं, जिसमें राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ . रमेश पोखरियाल निशंक का नाम चर्चा में हैं। हालांकि, सूत्र भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी को भी मजबूत दावेदार बता रहे हैं। पार्टी का एक कैंप सांसद अजय भट्ट के नाम की भी वकालत कर रहा है।

राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मंगलवार को दून लौट आए। बुधवार को सुबह 11 बजे देहरादून में भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भगत ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि केंद्रीय पर्यवेक्षक भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

माना जा रहा है कि बुधवार को होने वाली इस बैठक में विधानमंडल दल का नया नेता चुना जाएगा। जहां तक मुख्यमंत्री के नए चेहरे का सवाल है, दिल्ली से देहरादून तक पार्टी के कई नेताओं के नाम चर्चा में शामिल हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अगर विधायकों में से एक नया नेता चुना जाता है, तो पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत का नाम सबसे आगे है।

यदि विधायकों के अलावा, पार्टी किसी अन्य वरिष्ठ नेता को मुख्यमंत्री का पद सौंपने का मन बना लेती है, तो केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी का दावा सबसे मजबूत है। इस दशा में। हालाँकि, एक खेमा नैनीताल के सांसद अजय भट्ट के नाम की भी चर्चा कर रहा है।