उत्तराखंड : पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड बीजेपी की नई टीम को मंजूरी दे दी है. नामों की घोषणा आज मंगलवार को की गई है। नई टीम में तीनों महामंत्री बदले गए हैं।

दिल्ली में उत्तराखंड बीजेपी की नई टीम का नाम फाइनल

सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ हुई प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महासचिव संगठन अजय कुमार की बैठक के बाद उत्तराखंड भाजपा की नई टीम के नामों को अंतिम रूप दिया गया.

इन नामों पर हुई चर्चा

नई टीम में प्रदेश महासचिव पद के लिए खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, आदित्य कोठारी, उपाध्यक्ष पद पर नीरू देवी, कैलाश शर्मा, आदेश चौहान, मीना गंगोला, बलवंत भौंर्याल के इन नामों पर हुई थी चर्चा .

कोषाध्यक्ष पद के लिए दो नाम

महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए आशा नौटियाल व सुषमा रावत में से एक को जिम्मेदारी।

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष पर शशांक रावत का नाम

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट शुक्रवार से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं

नई प्रांतीय टीम के गठन को लेकर कई दिनों से कसरत चल रही थी। जिसके लिए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं.