उत्तरकाशी : उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने से लोगों में भय व्याप्त है. कुमाऊं मंडल के टनकपुर बनबसा में शारदा नदी के जलस्तर को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा कारणों से वाहनों को बैराज पर रोक दिया गया है।

बनबसा में शारदा का जलस्तर 103149 क्यूसेक तक पहुंच गया। जिसके चलते रेड अलर्ट जारी किया गया. बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पागलनाला, टंगणी, हेलंग,मारवाडी पुल के पास अवरुद्ध है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी कल्याणी हरेती के पास बंद है।

राज्य में बारिश ने जमकर कहर बरपाया है. गौरीकुंड भूस्खलन में 20 लोग लापता. इसकी जांच के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया गया है. अभी तक किसी लापता व्यक्ति का पता नहीं चला है. रिश्तेदार यहां अपनों से मिलने के इंतजार में बैठे हैं.