ऋषिकेश , PAHAAD NEWS TEAM
तीर्थनगरी के युवक राजेंद्र सिंह बिष्ट रक्तदाताओं में शुमार हैं, जो 37 की उम्र में अब तक 83 बार रक्तदान कर लोगों की जान बचा चुके हैं. जिसमें इन्होंने 29 बार जंबो पैक ब्लड भी दिया है. राजेंद्र बिष्ट के इस समर्पण को देखकर एम्स ऋषिकेश ने भी उनको सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया है।
लोगों के जीवन में अक्सर देखा गया है कि खून की कमी के कारण लोगों की जान चली जाती है। कई लोग ऐसे भी हैं जो रक्तदान करने से भी कतराते हैं। ऋषिकेश निवासी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने एक मिसाल कायम की है, जो अब तक 83 बार रक्तदान कर लोगों की जान बचा चुके हैं। राजेंद्र सिंह बिष्ट 83 में से 25 बार एम्स ऋषिकेश को रक्तदान कर चुके हैं, जिसमें से 29 बार जंबो पैक रक्तदान भी कर चुके हैं।
राजेंद्र सिंह बिष्ट के इस समर्पण की भाव को ऋषिकेश ही नहीं बल्कि जिले के सभी लोग सम्मान करते हैं। वहीं एम्स ऋषिकेश में उन्हें सम्मानित करते हुए जागरूक रक्तदाता सम्मान का प्रमाण पत्र भी दिया है.

उत्तराखंड : राजेंद्र सिंह बिष्ट ने 37 साल की उम्र में 83 बार रक्तदान किया, एम्स ने किया सम्मानित
आपको बता दें कि राजेंद्र सिंह बिष्ट ऋषिकेश नगर निगम के इंदर नगर वार्ड नंबर 38 के पार्षद भी हैं. उनका कहना है कि जब तक उनके शरीर में रक्तदान करने की क्षमता है, वह रक्तदान करते रहेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि उन्होंने 17 साल 4 महीने की उम्र में पहली बार रक्तदान किया था। आज उन्हें रक्तदान किए 20 साल हो गए हैं।

