कोटद्वार , PAHAAD NEWS TEAM

वरिष्ठ लोक कलाकार और गढ़वाली रंगकर्मी राम रतन काला का बुधवार रात निधन हो गया. जानकारी के मुताबिक बुधवार रात कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया।

राम रतन काला आकाशवाणी और दूरदर्शन के जाने-माने कलाकार रह चुके हैं। उन्होंने आकाशवाणी नजीबाबाद के ग्राम जगत कार्यक्रम में “रारादा” के स्टॉक कैरेक्टर में सालों भूमिका निभाई. दूरदर्शन देहरादून के कल्याणी कार्यक्रम में वे “मुल्कीदा” की भूमिका में दर्शकों का मनोरंजन करते रहे. राम रतन काला आकशवाणी के लोकसंगीत के “बी हाई” ग्रेड के कलाकार थे।

लोकप्रिय गीत ‘अब खा माछा’

राम रतन काला 2008 से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। उन्होंने फिल्म रंगकर्म, लोकसंगीत में भाग लेना बंद कर दिया। उन्हें कई गढ़वाली फिल्मों में एक कॉमेडियन की भूमिका निभाते हुए देखा गया था। वे बहुत सहज और ग्रामीण पृष्ठभूमि के कलाकार थे। “ब्यौली खुजे द्यावे”, “अब खा माछा” आदि उनकी अनेक हास्य प्रस्तुतियां देखने-सुनने वालों को आज भी गुदगुदाती हैं।

पौड़ी के सतपुली का रहने वाला काला वर्तमान में कोटद्वार भाबर में रह रहे थे ।राम रतन काला आकाशवाणी और दूरदर्शन के जाने-माने कलाकार रह चुके हैं। उन्होंने आकाशवाणी नजीबाबाद के ग्राम जगत कार्यक्रम में “रारादा” के स्टॉक कैरेक्टर में सालों भूमिका निभाई. दूरदर्शन देहरादून के कल्याणी कार्यक्रम में वे “मुल्कीदा” की भूमिका में दर्शकों का मनोरंजन करते रहे. राम रतन काला आकशवाणी के लोकसंगीत के “बी हाई” ग्रेड के कलाकार थे।