देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड कर्मकार कल्याण बोर्ड को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद जल्द खत्म होने वाला है. खबर है कि कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल को अगले एक हफ्ते में हटाया जा सकता है. हरक सिंह रावत की शमशेर से नाराजगी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द ही फैसला लेने वाले हैं.
राज्य में नाक की लड़ाई बनी कर्मकार कल्याण बोर्ड पर आखिरकार अंतिम फैसला होने की उम्मीद है । खबर है कि अगले एक हफ्ते में शमशेर सिंह सत्याल को हटाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इसके लिए मन बना लिया है. ऐसे में कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद को लेकर चल रहा विवाद जल्द खत्म होने की उम्मीद है.
आपको बता दें कि कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के करीबी हैं। वहीं हरक सिंह रावत लंबे समय से शमशेर सिंह सत्याल को पद से हटाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन तीरथ सरकार में शमशेर सिंह को नहीं हटाने से वे काफी नाराज थे. ऐसे में अब पुष्कर सिंह धामी जल्द ही इस मामले में अंतिम फैसला लेते हुए शमशेर सिंह सत्याल को अगले हफ्ते तक अध्यक्ष पद से हटा सकते हैं.

