श्रीनगर, PAHAAD NEWS TEAM

अलकनंदा नदी पर श्रीनगर हाइड्रो पावर डैम की झील में शव मिलने के बाद सनसनी मच गई है. सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला. शव को पहचान के लिए बेस अस्पताल के मार्चरी में रखा गया है। वहीं, पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, उन्हें हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के कर्मचारियों से सूचना मिली थी कि झील में एक लाश पड़ी है. जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। जिसके बाद एसडीआरएफ के जवानों ने शव को झील से बाहर निकाला.

वहीं कीर्तिनगर कोतवाल रविंद्र यादव ने बताया कि शव काफी पुराना लग रहा है. जिसे पहचान के लिए बेस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. पुलिस चौकियों में भी सूचना दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला. शव को पहचान के लिए बेस अस्पताल के मार्चरी में रखा गया है। वहीं, पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।