देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
सुखबीर सिंह संधू ने उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव का पदभार संभाल लिया है. 1988 बैच के आईएएस अधिकारी सुखबीर सिंह संधू ने आज मंगलवार सुबह 10:30 बजे कार्यभार संभाला। संधू ने मुख्य सचिव के रूप में ओम प्रकाश की जगह ली।
संधू इससे पहले केंद्र में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के निदेशक के रूप में कार्यरत थे। सुखबीर सिंह संधू को कल ही एनएचएआई से कार्यमुक्त किया गया था।
आपको बता दें कि पूर्व मुख्य सचिव ओम प्रकाश के जाने के बाद केंद्र से सुखबीर सिंह संधू को बुलाया गया है. ओम प्रकाश लगभग 1 वर्ष तक उत्तराखंड के मुख्य सचिव रहे। अब उन्हें राजस्व परिषद के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे ओम प्रकाश ने नए मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू को कार्यभार सौंपा।
सुखबीर सिंह संधू भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी हैं। वो अभी तक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के चेयरमैन का पद संभाल रहे थे । 2019 में उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उत्तराखंड सरकार ने उन्हें वापस लाने के लिए पत्र लिखा था, जिसके बाद उन्हें राहत मिली थी। वह उत्तराखंड कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
काम करने में तेज-तर्रार माने जाने वाले संधू के पास व्यापक अनुभव है। संधू ने केंद्र सरकार और उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पंजाब की सरकारों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वह पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के सचिव थे। उत्तराखंड लौटने के बाद बीसी खंडूड़ी, विजय बहुगुणा और हरीश रावत के प्रमुख सचिव भी रहे हैं। संधू मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत उच्च शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव रह चुके हैं।

