टिहरी, PAHAAD NEWS TEAM
बीजेपी के स्टार प्रचारक यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ टिहरी में बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे. हिंदुत्च के फॉयरब्रांड योगी के आने से जहां बीजेपी को बूस्टर डोज मिलेगा वहीं जिले की छह विधानसभाओं में बीजेपी उम्मीदवारों की जीत की उम्मीद भी बढ़ जाएगी.
बीजेपी जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया किआज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बौराड़ी स्टेडियम में बीजेपी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे. उन्होंने कहा कि जिले की सभी छह विधानसभाओं में भाजपा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार को और गति देने के लिए स्टार प्रचारक सीएम योगी आदित्यनाथ 12 फरवरी को उत्तराखंड पहुंच रहे हैं. वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 12 फरवरी को पार्टी प्रत्याशी किशोर उपाध्याय और सभी विधानसभाओं के बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में बौराड़ी स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे. इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जयेंद्र सेमवाल, सोहनलाल खंडेवाल, शीशराम थपलियाल, केडी पुनेठा, रणवीर नौटियाल, मनीष राणा मौजूद थे.

