टिहरी , PAHAAD NEWS TEAM

थाना थत्यूड के तहत परोगी में 6 चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया. जिस पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है.

सोमवार की सुबह करीब 4 बजे 6 आरोपियों ने थाना थत्यूड कैम्टी पुलिस ने छह चोरों को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया थाना थत्यूड कैम्टी पुलिस ने छह चोरों को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया परोगी निवासी भरत सिंह, काशीनाथ और बंको देवी के घरों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया. जिस पर आस-पास के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आरोपी सेंट्राकर नंबर यूए 11 633 भागने में सफल रहा। जिस पर थाना थत्यूड व कैम्टी में स्थानीय लोगों ने फोन कर जानकारी दी।

पुलिस ने सुमनक्यारी सुरांसू मोटर  पर तीन एक जगह और तीन सुरांस  गांव के ग्रामीणों ने पकड़कर नैनबाग पुलिरा चौकी को सौंप दिया. और पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को हिरासत में लेकर गांव परोगी घटना स्थल पर जांच के बाद थत्यूड थाने ले आई.

जिसमें आरोपी रोहित पुत्र शुक्रनाथ ,नन्दूनाथ पुत्र दीनानाथ दोनों रिस्पना देहरादून । राजकुमार पुत्र सुन्दरनाथ धर्मखाल राजपुर। पप्पु पुत्र जगरनाथ झुग्गी झोपड़ी ऋषिकेश। सज्जन पुत्र जगरनाथ रायपुर देहरादून । चिरंजीत पुत्र मुरारीनाथ पंचनहेरी मिसरपुर कनखल ! सैंट्रो कार के साथ हिरासत में लिया गया है। कल टिहरी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 थत्यूड़  थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि   परोगी  में उसने घरों के   ताले तोड़कर चोरी    की  कोशिश की. जिसमें सैंट्रो कार समेत 6 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. और जिला मुख्यालय न्यायालय में पेश किया जाएगा।