लोहारी   , PAHAAD NEWS TEAM          

लखवाड ब्यासी बांध जलविधुत परियोजना से पुर्णरुप से प्रभावित एकमात्र जनजातीय राजस्व गांव लोहारी के ग्रामीणों द्वारा प्रदेश सरकार की निरंकुशता तथा दोगली नीति के विरूद्ध नारेबाजी करते हुए आज दिनांक 18-09-2021 को लगातार 106 वें दिन भी अपना धरना-प्रदर्शन जारी रखा गया।

आज भाजपा सरकार के साढे चार(4.5) वर्ष पुर्ण होने के पश्चात भी ग्राम लोहारी के ग्रामीणों की विस्थापन सम्बन्धी समस्या जस के तस है।
अब ग्रामीण कहते है कि पानी सर के उपर से गुजर चुका है जिस कारण ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट चुका है,विवश होकर ग्रामीणों को प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होना पड़ा है।

लोहारी के ग्रामीणों की यह लडाई सत्ता पक्ष के उस खोखले वादों से है जो जनता को चुनाव के समय दिये जाते हैं,ऐसे वादे जिसे पुरा करने के लिये जनप्रतिनिधि कभी भी वो प्रयत्न नहीं करते जो कि उन्हें करने चाहिए,ये सत्ता के सिंहासन पर बैठे सत्ताधिशों/जनप्रतिनिधियों की त्रुटियों का हि परिणाम होता है कि ना चाहते हुए भी जनता को अपने अधिकारों के लिये सडकों पर उतरना पड़ता है,आंदोलन करने पड़ते हैं तभी इन सत्ताधिशों के तख्त डोलते हैं किन्तु लोहारी के ग्रामीणों का दुर्भाग्य तो देखिए लगातार 97 दिनों से आंदोलनरत ग्रामीणों की आवाज 70 किलोमीटर दुर राजधानी देहरादून के सचिवालय तक नहीं पहुँच पायी है।

जब तक लोहारी के ग्रामीणों को भूमि के बदले भूमी नहीं मिल जाती ग्रामीणों का आंदोलन यथावत निरंतर रुप से जारी रहेगा।

धरना प्रदर्शन में श्री नरेश चौहान,दिनेश चौहान, विजय चौहान,दिनेश तोमर,राजेन्द्र तोमर,बलवीर चौहान,स्वराज चौहान,अमित चौहान,टीकम सिंह,नरेन्द्र चौहान,सुरेंद्र तोमर,संजय चौहान,रणजोर चौहान,राजपाल,केदार सिंह,सोहनलाल तोमर,महेश तोमर,गजेंद्र चौहान,कल्लू,दिवान,श्रीमति ब्रह्मी देवी,चन्दा देवी,शर्मिला तोमर,रोशनी देवी,सुचिता तोमर,रेखा चौहान,रीता तोमर,सुनीता चौहान,प्रमिला चौहान,अनिता देवी,रेखा देवी,नथो देवी,पिंकी,चिंकी आदि उपस्थित रहे ।