मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
देहरादून-मसूरी मार्ग पर गलोगी पावर हाउस के पास मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया, जिसे कुछ घंटों बाद वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया. जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही मार्ग के दोनों ओर जेसीबी भी लगाई गई है, ताकि रास्ते में मलबा आने पर उसे तत्काल हटाया जा सके और मार्ग को सुगम बनाया जा सके.
बता दें कि, मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं, निचले इलाकों में भी बारिश की संभावना है।
पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं, मसूरी में देर रात से हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मसूरी- कैंपटी रोड गड्डी खाने में लोगों के घरों में पानी घुसने के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है . वहीं पिछले साल भी नगर निगम प्रशासन की लापरवाही से सड़क का पानी लोगों के घरों में घुस गया था. जिससे लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था ।

