क्वारब क्षेत्र , PAHAAD NEWS TEAM

आखिरकार वही हुआ जिसका डर था। अल्मोड़ा और नैनीताल जनपद की सीमा पर क्वारब क्षेत्र में कोसी नदी पर बना सालों पुराना पुल खतरे में आ गया है. बीती रात हुई बारिश से पुल के बीचोबीच गड्ढा बनने से खतरा और बढ़ गया है। हाईवे पर ऐहतियात के तौर पर ट्रैफिक रोक दिया गया है।

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर क्वारब इलाके में बने पुल की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी. यहां तक पिलर भी जवाब देने लगे थे । उसी रैंप पर खतरा बढ़ता जा रहा था। सोमवार की रात हुई बारिश के बाद मंगलवार की सुबह करीब सात बजे पुल के बीच में गड्ढा हो गया. आसपास के लोगों ने क्वारब चौकी पुलिस को सूचना दी, जब पुलिस ने एनएच विभाग को सूचना दी तो खतरे को भांपते हुए आनन-फानन में हाईवे पर यातायात रोक दिया गया है. खैरना बैरियर से वाहनों को वाया रानीखेत तथा अल्मोड़ा से भी वायि रानीखेत होते हुए वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई। पुल के खतरे की जद में आ जाने से हलकान एनएच विभाग के अधिकारी भी मौके की ओर रवाना हो गए हैं । वास्तविक स्थिति निरीक्षण के बाद सामने आएगी। यह पुल पहाड़ी क्षेत्रों के सभी जिलों में रसद और अन्य सामग्री की आपूर्ति करता है। वहीं, जिला मुख्यालय अल्मोड़ा के आसपास के सभी गांवों के लोग भी इस पुल से होकर गुजरते हैं.