देहरादून: बेस्ट माउंटेन डेस्टिनेशन अवार्ड: उत्तराखंड के कुमाऊं में एक बहुत पुरानी कहावत प्रचलित है- आधी दुनिया, एक मुनस्यार यानी हिमालय की तलहटी में बसे और बेपनाह खूबसूरती को समेटे मुनस्यारी की तुलना आधे संसार से कर देने का मतलब है , इस क्षेत्र को कुदरत ने जन्नत की तरह सजाया है।

वहीं पर्यटन सर्वेक्षण पुरस्कारों में प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी को सर्वश्रेष्ठ हिल स्टेशन का पुरस्कार मिला है. पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान राज्य सरकार की पर्यटन के प्रति दूरगामी सोच और उत्तराखंड को बेहतर राज्य बनाने में लगे सभी लोगों को समर्पित है.

पर्यटन उद्योग को नई ऊंचाई पर ले जाएगा

कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव और चार धाम यात्रा देश में पर्यटन उद्योग के लिए एक नया मानक स्थापित करके पर्यटन उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। महाराज ने नई दिल्ली में आयोजित टूरिज्म समिट में यह बात कही।

महाराज ने बताया कि मंगलवार से शुरू हुई चार धाम यात्रा की पंजीकरण प्रक्रिया में अब तक करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करा लिया है. प्रशासन ने चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की समुचित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की है।

केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए चल रही परियोजनाओं को यात्रा शुरू होने से पहले पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों के लिए शैव, शाक्त, वैष्णव, नवग्रह, गोल्जू, नरसिंह, गुरुद्वारा, हनुमान, नाग देवता, स्वामी विवेकानंद सहित अन्य सर्किट का निर्माण कराया है.

योग महोत्सव की तैयारियां पूरी

आगामी योग महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ऋषिकेश में एक से सात मार्च तक अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया गया है। देश के प्रसिद्ध योग संस्थानों ईशा फाउंडेशन, आर्ट आफ लिविंग, कृष्णामाचारी योग मंदिरम, कैवल्यधाम, शिवानंद आश्रम के योगाचार्य भाग लेंगे।

पर्यटन विभाग ने योग महोत्सव में अधिक विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए टूर ऑपरेटरों के लिए एक प्रोत्साहन योजना भी शुरू की है। हाल ही में गुजरात के चार शहरों में पर्यटन से जुड़े रोड शो आयोजित किए गए। अब विभिन्न राज्यों में रोड शो आयोजित किए जा रहे हैं।

केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवद्र्धन चौहान, पर्यटन सचिव अरविंद सिंह, चेयरमैन आरटीडीसी धर्मेंद्र राठौड़ व राज चेंगप्पा भी पर्यटन शिखर सम्मेलन और पुरस्कार समारोह में उपस्थित थे।

लोकगायिका रेशमा शाह को बिस्मिल्लाह खां पुरस्कार मिलने पर सम्मानित किया गया