लोहरी, विकास नगर: Pahaadnews Team,
आज दिनांक 07-09-2021 को लगातार 95वें दिन भी ब्यासी बांध से पुर्ण रुप से प्रभावित एकमात्र राजस्व गांव लोहारी का धरना प्रदर्शन जारी रहा। लोहारी के ग्रामीणों द्वारा प्रदेश सरकार के उपर सौतेला व्यवहार करने तथा ग्रामीणों की विस्थापन सम्बन्धी समस्याओं का समाधान न करने के कारण राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की गई।
ग्रामीणों का कहना है कि राज्य सरकार की भूमि क्य बदले भूमि देने की नियत ही नहीं थी तभी राज्य सरकार के नुमाइंदो द्वारा पहले 3 जनवरी 2017 के कैबिनेट के प्रस्ताव को स्थगित किया जाता है तथा साढे तीन वर्ष पश्चात उसी प्रस्ताव को निरस्त कर दिया जाता है जो कि एक सोची समझी रणनीति के तहत किया गया है,वर्तमान राज्य सरकार 1 करोड़ प्रति हेक्टेयर के अनुसार प्रतिकर देने को राजी हैं परंतु वर्तमान राज्य सरकार के ऊर्जामंत्री जी को शायद ये नहीं पता कि प्रति हेक्टेयर के हिसाब से साढे सात लाख रुपये बीघा बनता है जिसमें आज की तारीख में नालों-खालों में भी जमीन नहीं खरीदी जा सकती,इससे साफ़ जाहिर होता है कि वर्तमान राज्य सरकार लोहारी के किसानों को सिर्फ और सिर्फ बरगलाने का कार्य कर रही है जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
लोहारी के ग्रामीणों ने कहा कि भूमि के बदले भूमि ना मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
धरना प्रदर्शन में श्री भाव सिंह,मंगल सिंह,नरेश चौहान,दिनेश चौहान,रमेश चौहान,राजेन्द्र तोमर,बलबीर चौहान,राजेश चौहान,गजेंद्र चौहान,सुरेन्द्र तोमर,अन्शुल तोमर,विकास चौहान,रणवीर चौहान,जीवन तोमर,अमित चौहान,राजपाल तोमर,दिवान,कल्लू वर्मा,श्रीमति सावित्री देवी,आशा चौहान,रेखा चौहान,उषा तोमर,अनिता देवी,चन्दा चौहान,बाला देवी,भीमो देवी,गुल्लो देवी,शर्मिला तोमर,रेखा वर्मा आदि उपस्थित रहे।



