नैनीताल : सरोवर नगरी का समर टूरिज्म सीजन अपने चरम पर पहुंच चुका है. इस वीकेंड पर पर्यटकों की बाढ़ सी आ गई है। शहर की खूबसूरती गुंजायमान होने लगी है। रविवार को भी पर्यटकों के आने की संभावना है।

वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण शहर की सीमा पर वाहनों को रोककर यातायात को नियंत्रित करना पड़ा। पार्किंग के अभाव में एक हजार से अधिक पर्यटक वाहनों को रूसी बाइपास, खुर्पाताल व नारायण नगर में रोक दिया गया और पर्यटकों को वहां से शटल सेवा से भेजा जा रहा है.

पर्यटकों की आमद से होटल-गेस्ट हाउस में कमरों के लिए मारामारी मच गई है, जिससे कमरे पूरी कीमत पर बिक गए। वीकेंड के दौरान एक ही दिन में 20 हजार से ज्यादा पर्यटक आए।

सरकारी गेस्ट हाउस भी फुल है
शुक्रवार से ही यहां पर्यटकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी, जो शनिवार की देर शाम तक जारी रही। जिससे शहर के होटलों में भीड़ उमड़ पड़ी। सरकारी गेस्ट हाउस भी खचाखच भरे रहे। पार्किंग स्थल पर्यटक वाहनों से भरे हुए थे। शहर में वाहनों की बढ़ती भीड़ के कारण रूसी बाई पास, नारायण नगर व भवाली मस्जिद तिराहे से उन्ही वाहनों को प्रवेश दिया गया,जिनके पास होटलों में पार्किंग थी। अन्य को शटल से नगर में भेजा गया। इसके बावजूद नगर के मार्गों में वाहन रेंगते नजर आए।

पर्यटकों की संख्या बढ़ने से शहर की रंगत में निखार आया है। इस बीच पर्यटक स्नोव्यू, हिमालय दर्शन, किलबरी, केव गार्डन, चिड़ियाघर, सरिताताल, वॉटर फॉल, बॉटनिकल गार्डन व हनुमान गढ़ी समेत शहर के तमाम पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर रहे हैं।

मालरोड में चहलकदमी करते पर्यटकों की भीड़ नजर आ रही है। नैनी झील में भी नौका विहार करने वाले पर्यटकों का तांता लगा रहता है। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट, पीआरओ रुचिर साह के मुताबिक पर्यटकों की आमद बढ़ गई है.

उन्होंने रूसी बाइपास में पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया। किलबरी-पंगोट, मंगोली, घटगढ़, ज्योलीकोट, बल्दियाखान क्षेत्र में होटल-होम स्टे, गेस्ट हाउस व रिजॉर्ट पर्यटकों से पूरी तरह बुक हैं।

कई पर्यटक यहां आए

केव गार्डन-1400
रोप-वे -950
चिड़ियाघर-1291
बॉटनिकल गार्डन-415
वाटरफॉल-714
शहर में सार्वजनिक व होटलों व अन्य की निजी पार्किंग क्षमता-करीब 3500

अतिक्रमण हटाने की मुहिम में डीएफओ स्तर से ही नोटिस जारी किए जाएंगे, आदेश जारी कर दिया गया है