देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज 57 साल के हो गए हैं। उन्होंने बाल वनिता आश्रम में बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान बच्चों ने सीएम को उनके जन्मदिन की बधाई दी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।

पौड़ी गढ़वाल के असवालस्यूं पट्टी के सिरों गांव में 9 अप्रैल, 1964 को पैदा हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर, श्री श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम में एक यज्ञ का आयोजन किया गया था। आश्रम के बच्चों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को मिठाई और फल भी वितरित किए।

वहीं, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने ट्वीट किया और मेरे छोटे भाई और राज्य के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। आप सदैव स्वस्थ रहें, सुदीर्घ आपका जीवन हो और आपके नेतृत्व में हमारी देवभूमि उत्तराखंड विकास व उन्नति के नित नए आयाम छुए, ऐसी भगवान बदरीविशाल व बाबा केदार से मंगल कामना करता हूं। पिथौरागढ़ के विधायक चंद्रा पंत ने सीएम रावत के दीर्घायु होने की कामना की और पिथौरागढ़ के निवासियों की ओर से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान बच्चों ने सीएम को उनके जन्मदिन की बधाई दी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।आश्रम के बच्चों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को मिठाई और फल भी वितरित किए।