उत्तरकाशी/देहरादून , पहाड़ न्यूज टीम

उत्तरकाशी बस दुर्घटना में 26 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है. वहीं, चार घायलों का इलाज जारी है। नौगांव और बड़कोट में शवों के पोस्टमार्टम के बाद उन्हें देहरादून भेज दिया गया है। शवों को मध्य प्रदेश ले जाने के लिए वायुसेना के विमानों को बुलाया गया है।
वायु सेना के विमान से शवों को एयरलिफ्ट किया जाएगा : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हादसे में घायलों का इलाज चल रहा है. हमने शव का पोस्टमॉर्टम कर देहरादून भेज दिया है। पार्थिव शरीर को ले जाने के लिए वायुसेना के विमानों की मांग की गई है। इन शवों को लेकर वायुसेना के विमान खजुराहो पहुंचेंगे। जहां से यह पार्थिव शरीर वाहनों के जरिए अलग-अलग गांवों में जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना से विमान उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।
बस का स्टेयरिंग फेल: एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने बयान में कहा कि हादसा बस का स्टेयरिंग फेल होने से हुआ. चालक ने पहाड़ से टकराकर बस को रोकने का प्रयास किया। लेकिन पहाड़ से टकराने के बाद बस खाई में जा गिरी। हादसे में मध्य प्रदेश के 3 यात्री घायल हुए हैं, उनका इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा कि हमने तय किया है कि मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे. घायलों के नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था भी करेंगे।
जानकारी के अनुसार 5 जून यानि देर शाम मध्य प्रदेश के यात्रियों की एक बस नंबर यूके 041541 यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई. बस में करीब 30 यात्री सवार थे। खाई में गिरते ही बस दो हिस्सों में बंट गई। यह बस यात्रियों को लेकर हरिद्वार से रवाना हुई थी। जो यमुनोत्री जा रही थी। तभी वह दमटा के पास हादसे का शिकार हो गई।
वहीं हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, क्यूआरटी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू करने में दिक्कत हुई। घायलों को देहरादून लाया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। हादसे की सूचना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी देहरादून पहुंचे और घायलों से मुलाकात की.
शिवराज सिंह चौहान ने की अधिकारियों के साथ बैठक: सीएम शिवराज सिंह चौहान देहरादून पहुंचे और पुलिस कंट्रोल रूम में उत्तराखंड सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में वीसी के माध्यम से विस्तृत जानकारी ली गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
उन्होंने त्वरित कार्रवाई के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रशासन की टीम को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की टीम अभी भी यहां रात में है। मैं पन्ना के भाइयों और बहनों को बताना चाहता हूं कि दूसरी बस के लोग सुरक्षित हैं, वे सुबह देहरादून के लिए रवाना होंगे। साथ ही कहा कि घायलों के इलाज में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी.

सीएम धामी ने जताया दुख: सीएम धामी ने हादसे पर शोक जताते हुए ट्वीट किया कि ‘उत्तरकाशी के पुरोला में डामटा के पास एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुर्भाग्यपूर्ण खबर मिली है. सूचना मिलते ही जिला प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया गया है. साथ ही संबंधित अधिकारियों को इस हादसे की जांच के निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें और परिवार के सदस्यों को यह कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करें। साथ ही सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

मृतकों के नाम-

  1. अनिल कुंवर पुत्र जागेश्वर प्रसाद (उम्र 50 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
  2. मेनका कटेहा पत्नी लूले (उम्र 56 वर्ष), निवासी- मोहंद्रा, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
  3. रामकुवर (उम्र 58 वर्ष), निवासी- सांठ एसपी सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
  4. उमा देवी पत्नी दिनेश कुमार द्विवेदी (उम्र 59 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
  5. अवधेश पांडे पुत्र पवाई (उम्र 62 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
  6. राजकुमार (उम्र 58 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
  7. रूप नारायण (उम्र 62 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
  8. गीताबाई पत्नी राज जी राम (उम्र 64 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
  9. राजकुमार पुत्र मरुराम (उम्र 39 वर्ष), निवासी- कक गुनोट, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
  10. शीला बाई पत्नी राम भरोसे (उम्र 60 वर्ष) निवासी- अमानगंज, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
  11. जनक कुंवर पुत्र मानसिंह (उम्र 50 वर्ष), निवासी- छतरपुर, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
  12. जागेश्वर (उम्र 7 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
  13. बांके बिहारी (उम्र 70 वर्ष), निवासी- मोहंद्रा, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
  14. रामसजी पत्नी बांके बिहारी (उम्र 54 वर्ष), निवासी- मोहंद्रा, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
  15. सोमत रानी पत्नी गजराज सिंह (उम्र 60 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
  16. सरन सिंह पुत्र चंदन सिंह (उम्र 50 वर्ष), जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
  17. बद्री शर्मा (उम्र 64 वर्ष), निवासी- मोहंद्रा, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
  18. चंद्र काली पत्नी बद्री प्रसाद (उम्र 50 वर्ष), निवासी- मोहंद्रा, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
  19. सरोजी बाई (उम्र 50 वर्ष) निवासी- मोहंद्रा, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
  20. करन सिंह (उम्र 60 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
  21. हरिनारायण दुबे (उम्र 61 वर्ष) निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
  22. शंकुतला पत्नी अवधेश (उम्र 58 वर्ष), निवासी- पवई, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
  23. राम भरोसे (उम्र 60 वर्ष), निवासी- एसपी सुनवानी, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
  24. दिनेश कुमार (उम्र 60 वर्ष), निवासी- एसपी सुनवानी, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
  25. राजाराम पुत्र बुद्धि सिंह (उम्र 65 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
  26. विक्रम बोरा पुत्र केसर सिंह बोरा (उम्र 29 वर्ष), निवासी- अल्मोड़ा, उत्तराखंड.

घायलों के नाम

  1. उदय सिंह पुत्र श्याम सिंह (उम्र 63 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
  2. हीरा सिंह पुत्र धर्म सिंह (उम्र 45 वर्ष), निवासी- पिथौरागढ़, उत्तराखंड
  3. हाथी राजा पत्नी उदय सिंह (उम्र 60 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
  4. राजकुमार पुत्र नकलूम (उम्र 58 वर्ष)