उत्तरकाशी , PAHAAD NEWS TEAM

 उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में सभी उम्मीदवारों ने अपने जनसंपर्क अभियान को युद्धस्तर पर तेज कर दिया है.

ऐसे में यमुनोत्री विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल का जनसंपर्क अभियान गांव डांडा गांव से शुरू हुआ, ग्रामीणों ने उत्साह से संजय डोभाल का स्वागत किया, उसके बाद सिंगाड, खदाडा, मगाड़, रिसाव होते हुए टंडोल की ओर जनसंपर्क अभियान चलाया गया । इस मौके पर संजय डोभाल ने कहा कि धीरे-धीरे राष्ट्रीय दलों के उम्मीदवार दौड़ से बाहर हो रहे हैं, मेरे यमुनोत्री के लोग मुझे अपना आशीर्वाद दे रहे हैं.

उन्होंने कहा कि विरोधी साजिश कर रहे हैं और हर दिन नए आरोप लगा रहे हैं, लेकिन हम जनता से आशीर्वाद मांग रहे हैं. उनकी साजिश में लोग नहीं आने वाले हैं। संजय डोभाल ने हटनाली, कपराडा, पुजारगांव  सहित एक दर्जन गांवों को संबोधित कर जीत का आशीर्वाद मांगा और जनता से 14 फरवरी को अपने पक्ष में वोट करने की अपील की.