उत्तरकाशी , PAHAAD NEWS TEAM
पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बारिश का पानी घरों में घुसने के कारण लोगों को लाखों का नुकसान हुआ है.
जिले के चिन्यालीसौड़ विकासखंड के चमियारी-पिपलखंडा गांव में रविवार देर शाम हुई भारी बारिश से गांव के आसपास के गदेरे और नाले उफान पर आ गए . जिससे तिलपड़ नामे तोक के घरों में पानी घुस गया। घरों में अचानक पानी घुस जाने से ग्रामीणों को छतों पर शरण लेनी पड़ी। वहीं, घरों में पानी घुसने से घर में रखे राशन व अन्य सामान को काफी नुकसान हुआ है. जिससे लोग काफी परेशान हैं।
राजस्व उप निरीक्षक कुसुमलता पंवार ने बताया कि रविवार शाम को चिन्यालीसौड़ के गमरी पट्टी के गांव में भारी बारिश होने के कारण क्षेत्र के चमियारी-पिपलखंडा में एक गदेरा उफान पर आने के कारण गांव के तिलपड़ नामे तोक में पानी घुस आया . कपिलदेव के घर में पानी घुसने से घर के अंदर रखा सामान खराब हो गया। उन्होंने कहा कि पानी घुसने से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
आपको बता दें कि भारी बारिश और अचानक पानी घरों में घुस जाने से ग्रामीण डर गए ग्रामीणों में छतों पर शरण ले ली . वहीं चिन्यालीसौड़ में दो महीने के भीतर गांव में भारी बारिश से जलभराव का यह तीसरा मामला है. इससे पहले कुमराड़ा गांव में भारी बारिश के कारण पानी और मलबा लोगों के घरों में घुस गया. जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

