विकासनगर, PAHAAD NEWS TEAM

युवा कांग्रेस नेता अभिषेक चौहान ने कहा कि जौनसार बावर का विकास कांग्रेस में ही है. जब भी कांग्रेस सत्ता में आई जौनसार बावर का विकास हुआ। कहा कि जब भाजपा सत्ता में आई तो जौनसार बावर की उपेक्षा की गई। कहा कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। कहा कि जौनसार बावर के नेता और कांग्रेस उम्मीदवार प्रीतम सिंह को राज्य सरकार का नेतृत्व करने का मौका मिलने जा रहा है. ऐसे में जौनसार बावर की जनता रिकॉर्ड मतों से चुनाव जिताकर अपने नेता को विधानसभा भेजेगी.

बुधवार को खत बाना के निछला, पंजिया, दुधियों, धोयरा आदि क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह के प्रचार में उनके बेटे युवा कांग्रेस नेता अभिषेक ने कहा कि उनके पिता प्रीतम सिंह जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, उसके पीछे जौनसार बावर की जनता को प्यार और आशीर्वाद रहा है। कहा कि जौनसार बावर की जनता ही राज्य का नेतृत्व करने का मौका देगी. कहा कि उनके दादा गुलाब सिंह से लेकर उनके पिता प्रीतम सिंह तक जौनसार बावर के लोगों का आशीर्वाद मिलता रहा. कहा कि इस बार जीत पक्की है लेकिन रिकॉर्ड जीत हासिल करनी है. जिसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है। कहा कि उनके पिता प्रीतम सिंह ने जौनसार बावर के विकास के लिए कई काम किए हैं. जिसमें तीन तहसीलों का गठन, सड़कों का जाल बिछाना, चकराता, त्यूणी में अस्पताल और डिग्री कॉलेज स्थापित किए गए हैं. कांग्रेस सरकार के तहत क्वांसी में डिग्री कॉलेज को मंजूरी दी गई थी, लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद मामला अधर में लटक गया। कांग्रेस की सरकार आने पर यह पूरा हो जाएगा।