हिंसा प्रभावित मणिपुर में फंसी दून की छात्रा रविवार शाम तक घर पहुंच सकती है। छात्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से ई-मेल के जरिए उन्हें लाने का अनुरोध किया था। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और छात्रा के लिए हवाई जहाज का टिकट बुक करा लिया।

देहरादून की इशिता सक्सेना सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। इशिता के पिता देहरादून में जेनरेटर पार्ट्स का बिजनेस करते हैं। मणिपुर में पिछले कई दिनों से हिंसा भड़क रही है। सबसे बुरी तरह प्रभावित शहरों में राजधानी इंफाल है। इशिता सक्सेना ने कहा कि कई दिनों से लगातार फायरिंग और गोलाबारी हो रही है. दिन भर आग लगने की खबरें आती रहती हैं। उसे कई दिनों तक अंधेरे में रहने को कहा जाता है।

हवाई टिकट बुक किया
शुक्रवार तक खाने-पीने की समस्या थी, लेकिन शनिवार को खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। इशिता ने कहा कि उसके साथ पढ़ने वाले दूसरे राज्यों के छात्र भी धीरे-धीरे इंफाल छोड़ रहे हैं। इशिता के साथ कुछ ही छात्र बचे हैं। इशिता ने शनिवार को मुख्यमंत्री को ईमेल कर खुद को निकालने का अनुरोध किया था।

इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को इंफाल से इशिता को निकालने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसका खर्चा राज्य सरकार वहन करेगी। इशिता ने कहा कि शाम को उन्हें खबर मिली कि रविवार को उनके लिए इंफाल से दिल्ली के लिए हवाई टिकट बुक हो गया है।

मैंने डीजीपी मणिपुर से बात की है। उन्होंने इशिता के लिए इंफाल से दिल्ली तक के फ्लाइट टिकट का इंतजाम किया है। डीजीपी मणिपुर ने इशिता को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कहा है। रविवार शाम तक इशिता देहरादून पहुंच सकती हैं। अशोक कुमार, डीजीपी, उत्तराखंड

घर के आंगन में खेल रहे चार साल के बच्चे को गुलदार ले गया , आबादी के बगल में बगीचे में मिला शव