देहरादून : आज राजधानी देहरादून समेत सात जिलों में भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने देहरादून,टिहरी,पौड़ी,नैनीताल,चंपावत,बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ कई दौर की भारी बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी घोषणा के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक पूरे राज्य में भारी बारिश होने की संभावना है. इससे संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन के कारण सड़कें बंद हो सकती हैं।
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर बरसेंगे सितारे, जानें क्या करें तैयारी

