हल्द्वानी , PAHAAD NEWS TEAM

डिजिटल इंडिया के तहत सभी राशन कार्डों को ऑनलाइन अपडेट किया जा रहा है. सत्ता गल्ले की दुकानों पर भी लोगों को डिजिटल माध्यम से राशन उपलब्ध कराया जा रहा है. ऐसे में अब सभी अपने राशन कार्ड के अपडेट और उसकी सभी सुविधाओं की जानकारी डिजिटल एप के माध्यम से हासिल कर सकते है। घर बैठे ‘मेरा राशन कार्ड’ नाम के ऐप के जरिए आप अपने राशन कार्ड के अपडेट प्राप्त कर सकेंगे।

क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति अधिकारी रवि शर्मा ने बताया कि लोगों को सस्ते स्टॉल की दुकान पर राशन उपलब्ध कराया जा रहा है. ऐसे में भारत सरकार द्वारा सावर्जनिक वितरण मंत्रालय उपभोक्ता मामले के खाद एवं सर्वजनिक वितरण विभाग द्वारा डिजिटल एप तैयार किया गया है। जिसके तहत उपभोक्ता अपने मोबाइल या कंप्यूटर में एप डाउनलोड कर अपनी राशन कार्ड की पूरी जानकारी देख सकता है। यहां तक कि उपभोक्ता को किन किन महीनों में कितना-कितना राशन उपलब्ध हुए है और उन्हें अगला राशन कब मिलेगा, इसकी भी जानकारी एप में उपलब्ध होगी।

‘मेरा राशन कार्ड’ ऐप पर खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा उपभोक्ता को नौ प्रकार की सुविधाएं प्रदान की गई हैं। जिसमें राशन की लेनदेन के स्थिति के अलावा वन नेशन वनकार्ड की स्थिति के अलावा आपके आधार या मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है या नहीं यह सभी सुविधाएं एप में उपलब्ध । इसके अलावा ऐप के जरिए आपके सुझाव और शिकायतें भी दर्ज की जा सकेंगी। ऐप का उपयोग करने के लिए, आपका राशन कार्ड पंजीकृत होना चाहिए।