देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
प्रेमनगर क्षेत्र में लोक गायिका से युवक ने लिफ्ट देने के दौरान छेड़छाड़ की . विरोध करने पर आरोपी युवती को छोड़कर वहां से फरार हो गया । प्रेमनगर पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है.
प्रेमनगर थाना प्रभारी धनराज बिष्ट ने बताया कि घटना 18 अप्रैल की है. टिहरी निवासी लोक गायिका दून में रहती है। 18 अप्रैल को लड़की को विकासनगर में पहाड़ी गीतों की शूटिंग कर दून लौटना था। इस दौरान साथियों ने युवती को बताया कि अज्जू तोमर निवासी साहिया चकराता दून जा रहा है. लड़की अज्जू के साथ कार में बैठ गई। प्रेमनगर क्षेत्र के धूलकोट के जंगल में अज्जू ने कार रोकी और शौचालय जाने की बात कही। लौटने के बाद, अज्जू कार को जंगल की ओर ले गया । लड़की के पूछने पर अज्जू ने रास्ते को शॉट कर्ट रास्ता बताया। कुछ देर कार चलाने के बाद अज्जू ने कार रोक दी और शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। विरोध करने पर आरोपी ने लड़की के प्राइवेट पार्ट को छू लिया। लड़की के बार-बार विरोध करने पर आरोपी ने धमकाया और बाद में लड़की को जंगल में छोड़कर फरार हो गया और किसी तरह युवती जंगल के रास्ते होते हुए सड़क तक पहुंची और ऑटो से घर पहुंची . किशोरी ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। एसओ ने बताया कि युवती ने 26 मई को तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने अज्जू तोमर के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है. बताया कि महिला ने देर से तहरीर दी है। पूछने पर महिला ने दूसरे काम में व्यस्त होने की बात कही। मामला पुराना है। पुलिस धारा 164 के तहत महिला का बयान दर्ज कराएगी ।

