देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM

स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से ‘एक दौड़ देश के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर गुरुवार को महानगर कार्यालय में बैठक हुई।

मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि 15 अगस्त को हम अमृत महोत्सव मनाएंगे और एक दौड़ देश के नाम कार्यक्रम को सफल बनाएंगे. बताया कि शहर के सभी संभागों में पांच किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में युवा हिस्सा लेंगे. इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नीरज पंत, महामंत्री हरजीत सिंह, हरीश डोरा, अर्चित डावर, भावना चौधरी, विमल चौधरी, अंजलि सेमवाल, अंकुश रौथाण, शंकर रावत, कुलदीप पंत, मनीष रावत, अक्षत जैन, जितेंद्र बिष्ट, शुभम जैन, शुभम रावत, साक्षी शंकर, तरुण जैन, आशीष शर्मा, दीपक रावत, सागर यादव, अंकित जोशी, विवेक डंगवाल, नवीन पोखरियाल मौजूद थे।

एक दौड़ देश के नाम कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोग हिस्सा लेंगे। महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला ने बताया कि भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के दिशा-निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के नेतृत्व में दौड़ का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि सभी मंडलों के कार्यकर्ता पांच-पांच किमी दौड़ लगाएंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से लोगों को भी दौड़ में शामिल कराने की अपील की।