उत्तरकाशी , PAHAAD NEWS TEAM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुदूर मोरी प्रखंड के जखोल गांव में बिस्सू मेले में शामिल होने पहुंचे. शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने जखोल के सोमेश्वर देवता मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान मोरी प्रखंड के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत किया.

रवांई जौनसार क्षेत्र में बिस्सू मेला 13 अप्रैल से शुरू हो गया था। जिसके बाद गांव-गांव में मेलों का आयोजन किया जाता है। जिसमें ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत किया। मेले में देवता की पूजा और पारंपरिक लोक गीतों के साथ-साथ लोक नृत्य भी प्रस्तुत किए जाते हैं।

इन मेलों का आयोजन क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए किया जाता है। मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान भी उपस्थित थे .

रवांई जौनसार क्षेत्र में बिस्सू मेला 13 अप्रैल से शुरू हो गया था। जिसके बाद गांव-गांव में मेलों का आयोजन किया जाता है। जिसमें ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत किया।